Lucknow News : ईद मिलाद-उन-नबी पर माल में निकला भव्य जुलूस, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

Amrit Vichar Network
On

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर माल कस्बे में मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुलिस की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

माल/लखनऊ, अमृत विचार। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ के माल कस्बे में मुस्लिम समुदाय की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। जुलूस के दौरान युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। लोग शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल हुए। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

mall0

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को लेकर माल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। थाना प्रभारी नवाब अहमद के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे जुलूस मार्ग पर मुस्तैद रहा। पुलिस की निगरानी में जुलूस निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा और कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

अमन-चैन की मांगी दुआ

आयोजकों ने लोगों से शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के समापन पर देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समापन पर आयोजकों ने पुलिस-प्रशासन का आभार जताया।

यह भी पढ़ेंः बस हादसों के पीड़ितों का सहारा बनी ‘यात्री राहत योजना’, 9 साल में 17.33 करोड़ से ज्यादा की सहायता

संबंधित समाचार