पिता बोला...रंगदारी वसूलने के लिए वायरल किए बेटी के अश्लील फोटो, दिल्ली के युवक पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

हरदोई, अमृत विचार। एक पिता ने रंगदारी वसूलने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में रहने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसपी के एक्शन पर कोतवाली शहर केस दर्ज करते ही जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। एसपी से की गई शिकायत में शाहजहांपुर ज़िले के रायपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी आरोपी ईश्वर चंद उर्फ लल्ला जोकि दिल्ली के करन बिहारी पन्नी मार्केट में रहता है। 

क्या है मामला 

पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी को फोन पर झांसा देकर बातचीत शुरु की। धीरे-धीरे उसने उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने घर वालों की हत्या की धमकी देकर उसकी बेटी को मानसिक तरीके से प्रताड़ित किया। मार्च 2025 में आरोपी ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो खींचें और वहीं दिखा कर घर से जेवर और नकदी लाने का दबाव बनाने लगा। उसकी बेटी ने हिम्मत जुटाकर यह पूरी बात बताई। पिता ने बेटी की शादी रिश्तेदारी में कर दी,जो अपनी 

ससुराल में खुशहाल 

ज़िंदगी बिता रही थी। इसी बात से नाराज आरोपी ईश्वर चंद ने खींचें गए फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। जैसा कि पुलिस को बताया गया कि आरोपी कई और लड़कियों को भी इसी तरह फंसाकर रंगदारी वसूलता है और अब उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी ईश्वर चंद उर्फ लल्ला के खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, महिला का पीछा करने, ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम) की धाराओं में केस दर्ज कर गहराई से जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में उफान पर घाघरा-राप्ती, झमाझम बारिश के बाद राजधानी में मौसम सुहाना; आज भी बारिश का अलर्ट

संबंधित समाचार