Shravasti News: भूसा निकालने गई महिला को सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाते समय मौत; परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

भुसैला से भूसा निकालते समय महिला को सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

जमुनहा(श्रावस्ती), अमृत विचार: भूसैले से भूसा निकलने गई छोटी बधनी जमुनहा निवासी महिला को मंगलवार देर शाम सर्प ने डंस लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों से शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। 

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम  झिरझिरवा के मजरा छोटी बधनी जमुनहा निवासी नीलम देवी वर्मा (54) पत्नी राधेश्याम वर्मा मंगलवार देर शाम मवेशी के लिए भुसैला से भूसा भरने गई थी। वहां भूसा भरते समय अचानक नीलम के दाहिना पैर में सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी मल्हीपुर ले गए। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा को रेफर कर दिया। भिनगा को ले जाते समय रास्ते में मधवापुर सर्रा के पास नीलम देवी की मौत हो गई। परिजनों ने शव को वापस गांव लाकर बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विदित हो कि नीलम के दो बेटा व एक बेटी है। मां की मौत के बाद जहां बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल है। वहीं गांव में भी मातम छा गया है। 

यह भी पढे़ंः Sitapur Road Accident: नैमिषारण्य से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत; दो गंभीर

संबंधित समाचार