Unnao News: बारिश के बीच कच्चा मकान ढहा, दादा-पोते की मौत; मलबे में दबने से गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सदर कोतवाली क्षेत्र के मासवासी गांव में हादसा; छत ठीक कर रहे 65 वर्षीय हंसराम के साथ था आठ साल का पोता आयु, दोनों की मौके पर मौत

उन्नाव, अमृत विचार। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बीच सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवासी गांव में कच्चा मकान ढहने से दादा और पोते की मौत हो गई। हादसे के समय 65 वर्षीय हंसराम मकान की छत ठीक कर रहे थे। उनका आठ वर्षीय पोता आयु भी उनके साथ था। अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और दोनों मलबे में दब गए।

मकान गिरने की तेज आवाज व चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों के शव जिला अस्पताल ले गए। 

Unnao News (1)

मासवासी गांव निवासी हंसराम के तीन बेटे हैं। मृतक आयु उनके बेटे भीम का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें भी हैं। एक ही हादसे में पिता और इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सूचना पर मगरवारा चौकी पुलिस और सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ेंः Shravasti News: भूसा निकालने गई महिला को सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाते समय मौत; परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार