ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन का जलवा बरकरार, जैकब बैथल की टॉप-10 में एंट्री; सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका
नई ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1 पर कायम, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर; इंग्लैंड के जैकब बैथल ने लगाई लंबी छलांग
डिजिटल डेस्कः आईसीसी ने नई टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। उनकी रेटिंग में सुधार हुआ है और अब उनके खाते में 897 रेटिंग अंक हैं। हालांकि इससे पहले उनकी रेटिंग 904 तक पहुंच चुकी थी, लेकिन मौजूदा अपडेट में वह थोड़ी कम होने के बावजूद पहले स्थान पर कायम हैं।
ईशान और अभिषेक के बीच कड़ी टक्कर
भारतीय टीम के दो बल्लेबाज इस समय टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। ईशान किशन पहले स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 881 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच रेटिंग का अंतर काफी कम है, जिससे आने वाले मुकाबलों में नंबर-1 की दौड़ और रोमांचक हो सकती है।
जैकब बैथल ने लगाई सात स्थानों की छलांग
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बैथल ने शानदार प्रदर्शन का इनाम रैंकिंग में पाया है। उन्होंने एक साथ सात स्थानों की छलांग लगाते हुए टी20 बल्लेबाजों की सूची में आठवां स्थान हासिल कर लिया है। उनकी मौजूदा रेटिंग 708 हो गई है।
सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से हुए बाहर
भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह रैंकिंग निराशाजनक रही। टीम से बाहर रहने का असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और वह पांच स्थान नीचे खिसककर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदा रेटिंग 687 है, जिसके साथ वह अब टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं।
भारत-इंग्लैंड सीरीज के दो मुकाबले अभी बाकी
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज में अभी दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं। चौथा मैच 9 जुलाई और पांचवां मुकाबला 11 जुलाई को होगा। इन दोनों मैचों का प्रदर्शन अगली आईसीसी रैंकिंग में शामिल किया जाएगा, जिससे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ेंः इंग्लैंड के खिलाफ 76 रन पर ढही टीम इंडिया, जानें हार के बाद क्या बोले गौतम गंभीर
