Bahraich News : कीचड़ के दलदल में तब्दील हुआ परिक्रमा मार्ग, पयागपुर में अधूरे निर्माण से स्कूली बच्चे और राहगीर बेहाल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत पयागपुर के बस स्टॉप स्थित वार्ड नंबर 5 से एक गंभीर जनसमस्या सामने आई है। यहाँ का मुख्य परिक्रमा मार्ग पिछले लंबे समय से आधा-अधूरा बनकर पड़ा हुआ है, जबकि सड़क का बाकी हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।

हालत यह है कि हल्की सी बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़ के दलदल में तब्दील हो जाती है ​खराब सड़क और जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को करना पड़ रहा है। 

ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से गुजरने वाली स्कूल वैन और अन्य गाड़ियां आए दिन इसी कीचड़ में फंस जाती हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं ​इस अव्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में प्रशासन और नगर पंचायत के खिलाफ गहरा रोष है। 

ग्रामीण कुलदीप शर्मा, अवनीश पाठक, विवेक शर्मा, प्रीतम शर्मा, सोनू पाठक, घनश्याम मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, पारसनाथ मिश्रा, मेला यादव और गोपाल यादव का साफ कहना है कि सड़क का निर्माण आधा कराकर ऐसे ही छोड़ दिया गया है। जो हिस्सा बचा है, वह चलने लायक भी नहीं रहा। 

आए दिन गाड़ियां कीचड़ में फंस रही हैं। अगर जल्द ही इस सड़क का पूरा निर्माण नहीं कराया गया, तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ​स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत पयागपुर के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराया जाए ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।

ये भी पढ़ें : 
Ayodhya News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का आगाज, प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी को मिला पहला कार्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज