Ayodhya News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का आगाज, प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी को मिला पहला कार्ड

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के तहत कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन जनपद के सर्किट हाउस में किया गया। इस योजना की शुरुआत से क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे मुख्य अतिथि

इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने अपने हाथों से पीडी पांडेय इंटर कॉलेज (सोनैसा, रसूलाबाद, अयोध्या) के प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी को योजना का पहला कैशलेस कार्ड प्रदान कर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई दिग्गज

शिक्षकों के हित में आयोजित इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के कई आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से  विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विशिष्ट अतिथि महापौर महांत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, विधायक रामचंद्र यादव एवं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र शामिल हैं।

इसके अलावा प्रशासन और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस योजना के शुरू होने से अब शिक्षकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

इन टीचर्स को मिला कार्ड 

बता दें कि इस योजना में BSA के कृष्ण कुमार पांडेय, विनय कुमार गुप्ता, शिवम सिंह, अनूप दुबे तथा सविता शुक्ला धीरज शुक्ला, क्षमा जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, बृजेश कुमार शमिल है जिन्हे ये सुविधा मिली। वही माध्यमिक शिक्षा विभाग से डा. शिवकुमार मिश्र, डा. रामकृष्ण मिश्रा, रियाज अहमद खान, परमेंद्र सिंह, संजीव कुमार चतुर्वेदी, रूही पाल , रितेश जायसवाल, मणि शंकर तिवारी और डा. उदयभान सिंह को ये कार्ड मिला। 

ये भी पढ़ें : 
Hardoi News : मतुआ गांव में चोरों का तांडव, एक ही रात में 3 घरों को बनाया निशाना; लाखों की डकैती से दहशत

 

संबंधित समाचार