Mahoba News : महोबा में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
युवती की अभी तक नहीं हो सकी पहचाना
महोबा के चरखारी क्षेत्र में खेत की मेड़ पर पेड़ से युवक और युवती के शव एक ही रस्सी के फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
महोबा। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र मे गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि सबुआ गाँव के बाहर एक खेत की मेड़ पर स्थित पेड़ से लटकते शवों को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतार कर अपने कब्जे मे लिया। मृतक युवक की शिनाख्त सबुआ निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा (25) के रूप मे की गयी है. लेकिन युवती को अभी तक पहचाना नहीं जा सका है। लोग उसके चरखारी के रायनपुर की निवासी मंजू कुशवाहा होने की चर्चा कर रहे है।
एक ही रस्सी के फंदे मे लटके मिले युवक-युवती के शव
घटना स्थल पर इसके साक्ष्य में कोई वस्तु बरामद नहीं हुयी है लेकिन दोनों के एक साथ कॉलेज मे पढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि एक ही रस्सी के फंदे मे लटके मिले मृतकों को लोग प्रेमी जोड़ा मानते हुए उनके आत्महत्या कर लिए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
