PM Modi Visit : पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग आदिपूर्ण', राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए जकार्ता पहुंचने पर भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे।

Untitled design (8)

इस यात्रा का उद्देश्य भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर विजन' तथा स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है। 

इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Untitled design (11)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान 'बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' प्रदान किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मोदी को यह पदक प्रदान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा,

''आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी प्रदान किया गया है। यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है... इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है।''

 

पीएम मोदी ने कहा, '

'मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'' 'बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, 

''इस्ताना मर्देका (इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भवन) में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका धन्यवाद!''

प्रधानमंत्री ने जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन में सुबियांतो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अतिथि पुस्तिका पर भी हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच लगातार मजबूत हो रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को नयी गति देने वाली मानी जा रही है। 

Untitled design (9)

 

नयी दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों के व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है। 

Untitled design (10)

पीएम मोदी ने नयी दिल्ली से रवाना होने के पहले कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उनकी यात्रा भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति, 'महासागर' दृष्टिकोण और साथ ही ''मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत के प्रति हमारे नजरिये'' को और मजबूत करेगी। 'महासागर' अर्थात 'सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पारस्परिक एवं समग्र विकास', भारत की एक रणनीतिक एवं कूटनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों की सुरक्षा, स्थिरता, सहयोग और साझा विकास को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें : 

तीन देशों की यात्रा पर रवाना पीएम मोदी, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से बढ़ेगी भारत की ताकत

संबंधित समाचार