Stock Market Today : सेंसेक्स 176 अंक और निफ्टी 34 अंक उछला, आईटी और टाइटन के शेयरों में जोरदार खरीदारी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। विदेशी पूंजी के प्रवाह और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों के युद्ध-पूर्व स्तर पर लौटने से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 176 अंक चढ़कर 78,461.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 34.1 अंक की बढ़त के साथ 24,464.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, इन्फोसिस, इटर्नल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। 

वहीं ट्रेंट का शेयर 9.8 प्रतिशत टूटा। लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट में रहे। मुंबई, सात जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। विदेशी पूंजी के प्रवाह और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों के युद्ध-पूर्व स्तर पर लौटने से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। 

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 176 अंक चढ़कर 78,461.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 34.1 अंक की बढ़त के साथ 24,464.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, इन्फोसिस, इटर्नल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं ट्रेंट का शेयर 9.8 प्रतिशत टूटा। लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट में रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सात प्रतिशत लुढ़का। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.45 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। 

हालांकि, यह अब भी अनुकूल स्तर पर बना हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 243.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 521.16 अंक और एनएसई निफ्टी 159.50 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today : crude oil कीमतों में नरमी से बाजार चढ़ा, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल  

संबंधित समाचार