Stock Market Today : crude oil कीमतों में नरमी से बाजार चढ़ा, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी निवेशकों की ताजा लिवाली ने भी घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 281.40 अंक चढ़कर 78,051.03 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 74.60 अंक की बढ़त के साथ 24,347.05 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की-225 गिरावट में रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 261.79 अंक और निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें :
Stock Market Today : लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गुलजार, 650 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स
