Stock Market Today : लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गुलजार, 650 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 650.22 अंक की बढ़त में 78,152.34 अंक पर खुला। 440.86 अंक (0.57 प्रतिशत) ऊपर 77,942.98 अंक पर था। आईटी, धातु, फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य समूहों में ज्यादा लिवाली देखी जा रही है। 

वहीं सार्वजनिक बैंक और ऑटो कंपनियों के सूचकांक लाल निशान में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 199.95 अंक चढ़कर 24,375.65 अंक पर खुला। यह 146.05 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,320.98 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक ऊपर है। 

टाटा स्टील में तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा तथा बजाज फिनसर्व में दो प्रतिशत से अधिक तेजी है। बीईएल, सन फार्मा, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, ट्रेंट और एयरटेल के शेयर भी बढ़त में हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मिला-जुला रुख रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.14 प्रतिशत चढ़ा जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.80 प्रतिशत गिर गया। वहीं एसएंडपी 500 सपाट बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.25 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 311.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 579.48 अंक और निफ्टी 169.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today : कच्चे तेल में भारी गिरावट से झूमा शेयर बाजार, IT और एविएशन शेयरों में रौनक

संबंधित समाचार