Bangladesh Landslide: भारी बारिश के बाद भूस्खलन, मलबे में दबने से 5 बच्चों समेत 8 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

ढाका। पूर्वी बांग्लादेश में भारी मानसूनी बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम आठ रोहिंग्या शरणार्थियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इस प्राकृतिक आपदा और इसके बाद हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी साझा की है।

सोते समय मलबे में तबे अस्थायी मकान

कॉक्स बाजार जिले में दमकल सेवा और नागरिक सुरक्षा अधिकारी डॉलर त्रिपुरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बचावकर्मियों ने मुस्तैदी से काम करते हुए मलबे से सात शव बरामद किए, जबकि आठवां शव स्थानीय शरणार्थियों को मिला।

अधिकारियों के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह के बीच हुआ, जब लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई पहाड़ियां अचानक ढह गईं। भूस्खलन के वक्त शरणार्थी शिविरों में रहने वाले लोग सो रहे थे। पहाड़ियों से बहते तेज पानी और मलबे के भारी बहाव के कारण शिविरों में बने अस्थायी मकान देखते ही देखते ढह गए और मिट्टी के नीचे दब गए।


रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासनिक कार्रवाई

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस भूस्खलन से शरणार्थी शिविरों के कम से कम चार इलाके सबसे गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। मलबे की चपेट में आने से दो अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

दमकल सेवा के अधिकारी डॉलर त्रिपुरा ने कहा, "सभी शवों को स्थानीय शरणार्थी नेताओं और पुलिस के माध्यम से कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।" क्षेत्र में अभी भी सुरक्षा और राहत कार्य पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें : 
RIMPAC Exercise 2026: दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने पहुंचा भारतीय नौसेना का P-8I विमान, जानें क्यों है यह बेहद खास

संबंधित समाचार