Haidargarh Bar Association का बड़ा फैसला: अब बनेगी 'डिजिटल बार', फिंगरप्रिंट अटेंडेंस से लेकर कंप्यूटरीकृत होंगे सभी प्रपत्र

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मासिक बैठक में 2026 बार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, लाइब्रेरी उद्घाटन और आधुनिक सुविधाओं की रूपरेखा भी हुई तय

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार: बार एसोसिएशन हैदरगढ़ की मासिक बैठक में अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा ने संगठन की भावी योजनाओं और वर्ष 2026 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसील बार हैदरगढ़ को जल्द ही डिजिटल बार के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसील में उपलब्ध होने वाले सभी आवश्यक प्रपत्र, जैसे वकालतनामा, प्रतिभूति पत्र, बारह एकड़ सहित अन्य दस्तावेजों को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। इन सभी प्रपत्रों की खरीद-फरोख्त एवं उपलब्धता कंप्यूटर प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी का भी जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से जूनियर अधिवक्ताओं के अध्ययन के लिए विधि संबंधी पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए फिंगरप्रिंट आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाएगा।

बैठक में वर्ष 2026 के बार एसोसिएशन चुनाव की रूपरेखा भी तय की गई। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 9 और 10 जुलाई को मतदाता सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 13 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 14 एवं 15 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 15 जुलाई को ही नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 22 जुलाई को मतदान एवं मतगणना कराई जाएगी। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं जूनियर अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः Barabanki News: हैदरगढ़ में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

संबंधित समाचार