Sitapur News: दूध के बर्तन में थूकने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, हिंदू संगठन के विरोध के बाद आरोपी आरिफ गिरफ्तार
सीतापुर। घरों में दूध बांटने वाले दूधिये का कथित वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। शहर सीमा के करीब दूध बांटते समय थूकने का दृश्य वीडियो में कैद होकर वायरल हो गया। हिंदू शेर सेना संगठन की आपत्ति पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामला शहर सीमा के करीब कोतवाली देहात क्षेत्र का है।
आदर्श नगर निवासी सौरभ के मुताबिक, उनके घर के अलावा अन्य घरों में आरिफ नामक युवक दूध देता रहा है। कथित वायरल वीडियों की मानें तो सौरभ के घर पर दूध देने से पहले उसने दूध के बर्तन में थूक दिया, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
हिंदू शेर सेना की आपत्ति के बाद गिरफ्तारी
यह गंभीर प्रकरण हिंदू शेर सेना ने उठाया और फिर पुलिस ने इमलिया सुल्तानपुर इलाके के आरिफ पुत्र शरीफ को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की सफाई- 'दूध सूंघ रहा था'
उधर, आरोपी आरिफ का कहना है कि वो बर्तन में थूक नहीं रहा था बल्कि दूध सूंघ रहा था कि तेज धूप के कारण दूध फट तो नहीं गया है। हाल फिलहाल पुलिस ने आरिफ के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
