राम मंदिर के बाद बदरीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन का शोर, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उठाई जांच की मांग
यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रिमों मायावती ने भी उठाया मुद्दा, VHP के बाद सपा-कांग्रेस और आप नेताओं से सबूत लेने की मांग
विश्व हिंदू परिषद के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ये मांग दोहराई कि चंदा चोरी का आरोप लगाने वाली सपा, कांग्रेस और आप के नेताओं से सबूत लेने चाहिए, ताकि कोई चोर न बचने पाए। वरना इसे सिर्फ कोरी राजनीति ही माना जाएगा। इस मुद्दे की आड़ में ये पार्टियां चुनाव में जाना चाहती हैं। ऐसी भी चर्चा आम है।
अमृत विचार : अयोध्या के राम मंदिर में चंदा-चढ़ावा चोरी पर जारी हंगामें के बीच उत्तराखंड के बदरीनाथ मंदिर में भी कथित गबन का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बदरीनाथ मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। उधर, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रिमों मायावती ने कहा कि दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों के ट्रस्ट से जुड़े प्रमुख लोगों को जांच के दायरे में लाया जाए। अन्यथा भविष्य में जो भी मुख्य प्रबंधक बनेगा, वो दुरुपयोग कर सकता है। मायावती ने कहा कि अब इस मुद्दे की ढंग से जांच जरूरी। सरकार और एसआईटी को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि, यूपी के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के बाद अब उत्तराखण्ड में भी बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में चोरी और गबन का मामला सुर्खियों में है।
उन्होंने कहा कि, "दोनों विख्यात धार्मिक स्थल हैं। इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भी सही से जांच होनी चाहिये, वरना फिर आगे चलकर इनकी आड़ में इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबंधक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। क्योंकि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है तो उसके लिए या तो मुख्य प्रबंधकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सब कुछ हुआ है। अब सही से जांच होनी बहुत ज़रूरी है। इस मामले में सरकार और एसआईटी को भी विशेष ध्यान देना है।"
सपा-कांग्रेस और आप दे सबूत
विश्व हिंदू परिषद के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ये मांग दोहराई कि चंदा चोरी का आरोप लगाने वाली सपा, कांग्रेस और आप के नेताओं से सबूत लेने चाहिए, ताकि कोई चोर न बचने पाए। वरना इसे सिर्फ कोरी राजनीति ही माना जाएगा। इस मुद्दे की आड़ में ये पार्टियां चुनाव में जाना चाहती हैं। ऐसी भी चर्चा आम है।
गंभीरता से जांच की जाए-रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा के कथित गबन मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हा कि आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। यह हर किसी को आह्त करता है। इस मामले की गहनता से जांच की जाए, जो भी दोषी हो-उसे कड़ी सजा मिले।
