क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका! लंबी बीमारी से हार गए अफगानिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज, दिल्ली में 38 साल की उम्र में निधन
डिजिटल डेस्क। क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जदरान का लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई को निधन हो गया। वह दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे और हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नामक दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से की है।
2.png)
दुर्लभ बीमारी से नहीं जीत सके जिंदगी की जंग
जानकारी के अनुसार, शापूर जदरान पिछले कई महीनों से एचएलएच (HLH) बीमारी से पीड़ित थे। उनके छोटे भाई घमई जदरान के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत भेजने की सलाह दी थी। शुरुआती उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन करीब 20 दिन बाद उनकी तबीयत फिर गंभीर हो गई।
इलाज के दौरान अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी भी अस्पताल पहुंचकर अपने साथी खिलाड़ी का हालचाल लेने पहुंचे थे। 38 वर्ष की उम्र में उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शापूर जदरान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका योगदान और उपलब्धियां हमेशा अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास का अहम हिस्सा रहेंगी। बोर्ड ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
https://twitter.com/ACBofficials/status/2074410564055380408?s=20
अफगानिस्तान क्रिकेट को नई पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों में रहे शामिल
शापूर जदरान उन खिलाड़ियों में शामिल रहे जिन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से कई मजबूत टीमों को चुनौती दी और अफगानिस्तान को वनडे विश्व कप तथा टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर
शापूर जदरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 43 विकेट, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में 37 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 17 और लिस्ट-ए क्रिकेट में 56 विकेट हासिल किए।
उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 10 मार्च 2019 को देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ खेला था।
2.png)
भारत के खिलाफ भी छोड़ी थी अपनी छाप
टी20 विश्व कप 2012 में शापूर जदरान ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के विकेट चटकाए थे। उस मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए थे। उनका यह प्रदर्शन आज भी अफगानिस्तान क्रिकेट के यादगार क्षणों में गिना जाता है।
यह भी पढ़ेंः क्या इंग्लैंड में गरजेगा 'हिटमैन' का बल्ला? रोहित शर्मा ने नेट्स में शुरू की जोरदार तैयारी, वीडियो वायरल
