UP Weather Update : यूपी में मानसून की दस्तक, 30 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी कई जिलों में बारिश होगी और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। फिलहाल मौसम के करवट बदलते ही यूपी का मौसम सुहाना हो रहा है।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ भीषण गर्मी का दौर थम रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी कई जिलों में बारिश होगी और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। फिलहाल मौसम के करवट बदलते ही यूपी का मौसम सुहाना हो रहा है। मंगलवार को पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बहराइच समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से, किसानों से लेकर आम लोगों के चेहरे खिल उठे। 

तराई क्षेत्र में सुबह से बादल छाए हैं और यहां बारिश की संभावना बनी है। मंगलवार की बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश के इंतजार में ही धान की रोपाई गति नहीं पकड़ पा रही है। तेज धूप के चलते किसान भी धान रोपाई का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। लेकिन बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। 


यहां से गुजर रहा मानसून 


मौसम विभाग के मुताबिक, दो-तीन दिन के अंदर यूपी के अलग-अलग हिस्सों में मानसून पहुंच जाएगा। फिलहाल अभी बरेली, अयोध्या, आजमगढ़ से मानसून गुजर रहा है। माानसून की एंट्री के साथ ही तापमान में गिरावट भी नजर आने लगी है। मौसम विभाग ने बुधवार को यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ बिजली तड़कने की भी संभावना जताई है। इसमें हरदोई, कानपुर, सीतापुर, कन्नौज, मुरादाबाद, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, संभल, मरेठ और आगरा जिले शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 

राजधानी लखनऊ का हाल 


लखनऊ में मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। सुबह को हवा में हल्की नमी देखी गई। यहां बारिश का शिद्दत के साथ इंतजार किया जा रहा है। रात में उमस अभी भी बेहाल किए है। फिलहाल राजधानी में मासनून की पहली बारिश का इंतजार है। 

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी 


उत्तराखंड में मासनून की एंट्री हो चुकी है। अगले चार दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। फिलहाल प्रदेश में भूस्खलन को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। सैलानियों से लेकर आम लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया गया है। 

संबंधित समाचार