UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों की नई तैनाती, कई जिलों और अहम विभागों में बदली जिम्मेदारियां

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मंडल, जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण, लोक सेवा आयोग और निर्वाचन समेत कई अहम विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती, सचिवालय के आठ उप सचिवों को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति।

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 29 अधिकारियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति देते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को मंडल, जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण, निर्वाचन, लोक सेवा आयोग और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. विश्राम को अपर आयुक्त, मीरजापुर मंडल, अशोक कुमार कन्नौजिया को संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण तथा पुष्प राज सिंह को सचिव, विकास प्राधिकरण, गोरखपुर नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार संजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर, राज कुमार द्विवेदी को अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल, राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, सुशीला को अपर आयुक्त, कानपुर मंडल, आलोक कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोण्डा तथा वैभव मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर बनाया गया है।

विवेक श्रीवास्तव को सचिव, विकास प्राधिकरण, लखनऊ, योगानन्द पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या, प्रदीप कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर, अमित कुमार को अपर आयुक्त, मेरठ मंडल, पूनम निगम को उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज तथा डॉ. नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा हर्ष देव पाण्डेय को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, शैलेन्द्र कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नरेन्द्र बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी, संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर तथा पंकज वर्मा को सचिव, विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।

सरकार ने विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी एवं डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी), देवरिया, अतुल कुमार को अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद, अमित सिंह को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रियंका सिंह को कमांडेंट, सेंट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लखनऊ तथा अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

वहीं डॉ. सुनील कुमार वर्मा को अपर आयुक्त, राज्य कर, लखनऊ, गरिमा स्वरूप को विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संदीप कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हापुड़ तथा राकेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ नियुक्त किया गया है।

सचिवालय के आठ उप सचिव बने संयुक्त सचिव

उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग ने सचिवालय के आठ उप सचिवों को पदोन्नत कर संयुक्त सचिव बना दिया है। पदोन्नत अधिकारियों में संजीव श्रीवास्तव, आनंद कौशिक, राजेश पांडे, अजीत कुमार सिन्हा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अवन्तिका प्रसाद राय, नितिन कुमार गुप्ता और लालमणि यादव शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ तत्काल प्रभाव से प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ेंः UP Education News: कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई शिक्षा रणनीति, TLPS Report 2025 जारी

संबंधित समाचार