राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 8 यात्रियों की मौत, 21 घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी बस, ट्रक से टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर कोलावा के पास मंगलवार देर रात घटी। इंदौर जा रही स्लीपर बस कोलावा क्षेत्र के तनावड़ जीरो प्वॉइंट पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग लगते ही चीख-पुकार गई और देखते ही देखते दोनों वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई है। 

अमृत विचार : राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गई। दुर्घटना में बस सवार 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। इस खौफनाक हादसे से अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर धूं-धूं कर जलती बस देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। दुर्घटना के बाद राहत-बचाव टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा है। बस उत्तराखंड के ऋषिकेश से श्रद्धालुओं को लेकर इंदौर जा रही थी। 

दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर कोलावा के पास मंगलवार देर रात घटी। इंदौर जा रही स्लीपर बस कोलावा क्षेत्र के तनावड़ जीरो प्वॉइंट पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग लगते ही चीख-पुकार गई और देखते ही देखते दोनों वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई है। 

बस में फंसे यात्रियों को मुश्किल से निकाला 

दुर्घटना रात करीब 2:30 बजे के आसपास की है। दौसा के एसपी पीयूष दीक्षित के मुताबिक, छह यात्रियों की मौत आग के कारण हुई है। दो के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं, उनकी मौत हो गई। बाकी सभी घायलों को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी। बस के अंदर आग फैल गई। यात्री अंदर फंस गए। मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया। 

सिगरेट के पैकेट से भड़की आग 

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस के स्टोरोज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट रखे थे। इसी कारण आग तेजी से भड़की और पलभर में पूरी बस से लपटें उठने लगीं। हालांकि पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी कारण और बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस खौफनाक हादसे ने दौसा को झकझोर कर रख दिया है। 

मुख्यमंत्री-पूर्व सीएम ने जताया दुख 

दौसा बस हादसे की दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री भजन लाल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मृत्यु का समाचार दुखद है। जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाए हैं। 

संबंधित समाचार