Pithoragarh TA Bharti Rally: सेना ने जारी की तारीखें, 3अगस्त से 130 इन्फैंट्री बटालियन TA की भर्ती रैली

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

पिथौरागढ। उत्तराखंड के पिथौरागढ में 130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) पर्यावरण कुमाऊं की ओर से पूर्व सैनिकों एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए तीन से आठ अगस्त तक देवकठिया मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः छह बजे से शुरू होगी।

बटालियन के कमान अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि भर्ती कार्यक्रम के तहत तीन अगस्त को अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जबकि चार अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का पांच से आठ अगस्त के बीच मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार कराया जाएगा।


इन पदों पर होगा चयन

उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के माध्यम से सिपाही (सामान्य ड्यूटी) सहित विभिन्न ट्रेडों के पदों पर चयन किया जाएगा। सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के पद के लिए केवल उत्तराखंड के मूल निवासी अभ्यर्थी पात्र होंगे, जबकि अन्य ट्रेडों के लिए देशभर के भूतपूर्व सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिक ट्रेड्समैन आवेदन कर सकेंगे।


कमान अधिकारी की अपील

कमान अधिकारी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें : 
रामनगर :  आलीशान रिसॉर्ट की रेव पार्टी में पुलिस की एंट्री,  मचा हड़कंप, 51 गिरफ्तार

संबंधित समाचार