रामनगर : आलीशान रिसॉर्ट की रेव पार्टी में पुलिस की एंट्री, मचा हड़कंप, 51 गिरफ्तार
उत्तराखंड के रामनगर का आलीशान रिजॉर्ट में अंदर देर रात तक शराब चल रही थी। अश्लील डांस और कथित देह व्यापार की महफिल, जैसे ही पुलिस रिजॉर्ट में छापा मारा, भगदड़ के साथ अफरा-तफरी मच गई। कोई भागने लगा तो कोई कमरे में छिप गया। आखिरकार पुलिस ने 51 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 10 महिलाएं पकड़ी हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस ने 4 जुलाई की रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामनगर के एक बड़े रिजॉर्ट पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक मौके पर बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब पार्टी, महिलाओं से अश्लील डांस कराने और उन पर नोट उड़ाने का खेल चल रहा था।
पूछताछ में मुख्य आयोजक मेरठ निवासी उमेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपनी कीटनाशक (फर्टिलाइजर) निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि करीब दस दिन पहले रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और कथित "एक्स्ट्रा सर्विस" की व्यवस्था कराने को कहा गया था। 4 से 5 जुलाई तक के लिए रिजॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने सुनील कुमार के माध्यम से प्रति महिला 10 हजार रुपये लेकर व्यवस्था कराई। जांच में यह भी सामने आया कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर ने स्टाफ को पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए थे, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें।
मौके से शराब की तीन पेटियां, एक पेटी बीयर, 10-10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोट, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा डांस कार्यक्रम में इस्तेमाल म्यूजिक सिस्टम और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। फरार जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है।
2.20 लाख में बुक हुआ था रिजॉर्ट
पुलिस जांच में सामने आया कि पार्टी की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। आयोजक उमेंद्र कुमार ने लगभग दस दिन पहले रिजॉर्ट प्रबंधन से संपर्क कर शराब, महिलाओं और कथित "एक्स्ट्रा सर्विस" की व्यवस्था कराई। इसके लिए 4 से 5 जुलाई तक रिजॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया। पुलिस का दावा है कि प्रति महिला 10 हजार रुपये तय किए गए थे और इस पूरे नेटवर्क में कई लोग सक्रिय थे।
रजिस्टर में एंट्री तक नहीं, सीधे सील हुआ रिजॉर्ट
जांच में पता चला कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी ने स्टाफ को साफ निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए। पुलिस का कहना है कि यह साक्ष्य छिपाने की सुनियोजित कोशिश थी। इसी आधार पर रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। फरार मैनेजर की तलाश जारी है।
रिजॉर्ट पार्टी से क्या-क्या मिला
1- शराब की 03 पेटियां
2- बीयर की 01 पेटी
3- भारतीय मुद्रा के सदृश ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां
4- महिलाओं पर उड़ाए गए ₹10 मूल्य के नोटों का एक पुलिंदा
5- आपत्तिजनक सामाग्री
