आईआईए और यूपीएसिडा का उद्योग संवाद : टाटा-डाबर समेत बड़ी कंपनियों ने तय किया विकास का रोडमैप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

आईआईए और यूपीसीडा के संयुक्त उद्योग संवाद में टाटा, महिंद्रा, डाबर सहित कई दिग्गज कंपनियों ने की सहभागिता

रुद्रपुर में आईआईए और यूपीसीडा के संयुक्त उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के बीच क्रॉस-इन्वेस्टमेंट, निर्यात वृद्धि और औद्योगिक विकास पर मंथन हुआ। टाटा, महिंद्रा, डाबर समेत कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।

रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखने के उद्देश्य से नैनीताल रोड स्थित होटल में उद्योग संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय उद्योग संघ (आईआईए)उत्तराखंड और यूपीसीडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय यूपी एवं उत्तराखंड उद्योगों के मध्य रणनीतिक क्रॉस-इन्वेस्टमेंट के माध्यम से राष्ट्रीय निर्यात वृद्धि रहा।

इस महामंथन में कॉर्पोरेट जगत की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, बजाज ऑटो, टाटा स्टील्स, डाबर, प्रीकॉल मीटर्स, सिटीजन एक्सपोर्ट्स, संधू एंटरप्राइजेज, सत्या मेटल्स, अद्यानी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ सिक्स सिग्मा कॉलेज, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल और डीपीएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित अनेक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम  उद्योगों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अधिकारियों और उद्यमियों के बीच हुआ सीधा संवाद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीसीडा की एसीईओ अनीता यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीईओ  दीक्षा जैन  मौजूद रहीं। अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश, भूमि आवंटन, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके बाद आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में उद्यमियों ने बेझिझक अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर अधिकारियों के साथ बेहद सकारात्मक चर्चा हुई।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

यह पूरा आयोजन आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम को भव्य रूप देने और इसकी सफलता में उत्तराखंड चेयरमैन तरुण गोयल , अजय दिगंबर जैन जी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष  रोहित गोयल, रुद्रपुर चैप्टर अध्यक्ष  संजीव जैन, रुद्रपुर चैप्टर सचिव  योगेश पंवार, कोषाध्यक्ष आकाश के. सक्सेना और महिला समन्वयक  अंशुल टंडन की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही।  उद्योग प्रतिनिधियों ने आईआईए की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उद्योगों के समग्र विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। ....बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित माहौल दे रही यूपीसीडा 

यूपीसीडा और आईआईए अधिकारियों के बयान

अनीता यादव, एसीईओ, यूपीसीडा

"उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित निवेश वातावरण उपलब्ध करा रही है। यह संवाद दोनों राज्यों के बीच मजबूत औद्योगिक और व्यापारिक साझेदारी स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

दीक्षा जैन, एसीईओ, यूपीसीडा

"भूमि आवंटन से लेकर निर्यात प्रोत्साहन तक उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीतियां पूरी तरह पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल हैं। रुद्रपुर के उद्यमियों की सकारात्मक भागीदारी भविष्य में नए क्रॉस-इन्वेस्टमेंट का मार्ग प्रशस्त करेगी।"

दिनेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए

"उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच रणनीतिक निवेश से क्षेत्रीय औद्योगिक विकास के साथ-साथ देश के निर्यात को भी नई गति मिलेगी। आईआईए हमेशा उद्योगों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।"

तरुण गोयल, उत्तराखंड चेयरमैन, आईआईए

"ऐसे उद्योग संवाद प्रशासन और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं। इससे निवेश, व्यापार और औद्योगिक विस्तार के नए अवसर पैदा होंगे।"

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास : कानपुर-कबरई फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण इसी साल होगा शुरू
रेलवे का 'कैप्टन क्लीन' अभियान : स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों की फेस डिटेक्शन कैमरों से होगी पहचान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : ट्रस्टी के लॉकर में मिले रुपये-डॉलर तो तहरीर में क्यों नहीं था जिक्र? पुलिस की फर्द से उठे सवाल
वरुण विहार समेत पांच परियोजनाओं को अर्बन चैलेंज फंड देगा रफ्तार, LDA उपाध्यक्ष ने दिल्ली से आई यूसीएफ टीम के साथ किया मंथन
Barabanki News : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश