Barabanki News : विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ, अब 125 दिन मिलेगा रोजगार, मजदूरी बढ़कर 300 रुपये

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सरकार का लक्ष्य, गांवों में रोजगार और विकास दोनों : सतीश शर्मा

बाराबंकी के बनीकोडर ब्लॉक में विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने रोजगार गारंटी 125 दिन और दैनिक मजदूरी 300 रुपये किए जाने की जानकारी दी।

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। ब्लॉक बनीकोडर की ग्राम पंचायत बेलिया गजपतिपुर में गुरुवार को विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराकर समृद्ध गांव और विकसित भारत का निर्माण करना है।

उन्होंने बताया कि श्रम भी, सम्मान भी और विकास भी के मूल मंत्र पर आधारित योजना के तहत ग्रामीण रोजगार गारंटी को 100 से बढ़ाकर 125 दिन तथा दैनिक मजदूरी 252 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। इससे ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

राज्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, रामराज पांडेय, कालिका प्रसाद द्विवेदी, ग्राम प्रधान विक्रमादित्य सिंह, रामबरन यादव, वीरेंद्र सिंह, सतेन्द्र तिवारी, माधव राज सिंह, हरिशंकर पांडेय, अजय पांडेय, विनोद साहू, खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज