रामनगर : डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत.. महिला गंभीर, रैफर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे 30 वर्षीय कमलेश आर्य निवासी पदमपुरी डोल, गैबुआ की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमलेश आर्य बैलपड़ाव की ओर से अपने घर गैबुआ लौट रहे थे, रास्ते में ग्राम कमोला निवासी बसंती थापा ने उनसे लिफ्ट मांगी। जिसके बाद वह उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर छोई स्थित उनके रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान गैबुआ के पास तेज गति से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में कमलेश आर्य और बसंती थापा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया।

संयुक्त चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. हर्ष ने बताया कि कमलेश आर्य को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल बसंती थापा को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दे दी,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए,पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है,स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : कपिल सिब्बल के बयान पर मंत्री संजय निषाद का पलटवार, बोले- जांच पर भरोसा रखें
'जेल भी जा सकते हैं चंपत राय... मैं पीएम मोदी के संपर्क में हूं'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान
सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी : कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती; मिलने पहुंचे अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत भाजपा नेताओं ने SIT जांच पर जताया भरोसा, विपक्ष पर साधा निशाना
चीनी ऐप 'Bat-BMS' से रिमोटली बंद हो रहे थे ई-रिक्शा, केंद्र सरकार सख्त; प्ले स्टोर से हटाए गए 2 ऐप