UP Transport News: 6 जुलाई को होगी राज्य परिवहन प्राधिकरण की अहम बैठक, परमिट और निलंबन से जुड़े मामलों पर होगा फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

वाहन परमिट के नवीनीकरण, हस्तांतरण, नए परमिट, प्रतिहस्ताक्षर और परमिट निरस्तीकरण समेत कई लंबित मामलों की होगी सुनवाई। आवेदक और अधिवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी रख सकेंगे अपना पक्ष।

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की महत्वपूर्ण बैठक 6 जुलाई 2026 को परिवहन आयुक्त कार्यालय, टेढ़ी कोठी, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बैठक में वाहन परमिट और परिवहन विभाग से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर विचार करते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक के दौरान वाहन परमिट के नवीनीकरण, हस्तांतरण, नए परमिट जारी करने, प्रतिहस्ताक्षर (काउंटर सिग्नेचर) से जुड़े मामलों तथा मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 86 के अंतर्गत परमिट निरस्त या निलंबित किए जाने से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई होगी।

चालक प्रशिक्षण केंद्रों के लंबित मामलों पर भी होगी समीक्षा

राज्य परिवहन प्राधिकरण चालक प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े उन मामलों की भी समीक्षा करेगा, जिनमें एक वर्ष से अधिक समय पहले लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी होने के बावजूद अब तक प्रत्यायन (एक्रिडिटेशन) के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है।

इसके अलावा बैठक में अन्य आवश्यक एवं तत्काल प्रकृति के मामलों को भी एजेंडे में शामिल कर उन पर निर्णय लिया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रख सकेंगे पक्ष

परिवहन विभाग ने आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था भी की है। संबंधित आवेदक अपने निकटतम परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाइन माध्यम से राज्य परिवहन प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष रख सकेंगे।

अधिवक्ताओं को भी अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ेंः UP Mango Festival 2026: सीएम योगी ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, 800 से ज्यादा प्रजातियां का हुआ प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : कपिल सिब्बल के बयान पर मंत्री संजय निषाद का पलटवार, बोले- जांच पर भरोसा रखें
'जेल भी जा सकते हैं चंपत राय... मैं पीएम मोदी के संपर्क में हूं'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान
सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी : कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती; मिलने पहुंचे अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत भाजपा नेताओं ने SIT जांच पर जताया भरोसा, विपक्ष पर साधा निशाना
चीनी ऐप 'Bat-BMS' से रिमोटली बंद हो रहे थे ई-रिक्शा, केंद्र सरकार सख्त; प्ले स्टोर से हटाए गए 2 ऐप