Lucknow News: मुहर्रम में अचानक से गिरा माकान का छज्जा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके में एक मकान का छज्जा अचानक गिरने से 12 साल के दो किशोरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना के पखारिया मोहल्ले में हुआ। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक घर की छत से लोगों को पेय पदार्थ बांटे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 10 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अली (12) और अरमान (12) को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है जिन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। 

यह भी पढ़ेंः Kanpur Muharram: यौमे आशूरा पर हर आंखें अश्कबार.... करबला में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक 

संबंधित समाचार