बाराबंकी : मुहर्रम जुलूस के दौरान रामलीला ग्राउंड में विवाद, पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से टला तनाव
--राम चबूतरे पर इफ्तार की कोशिश पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटा प्रशासन
बाराबंकी, अमृत विचार। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा में मुहर्रम जुलूस के दौरान कल देर शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने रास्ते में पड़ने वाले रामलीला ग्राउंड स्थित राम चबूतरे पर इफ्तार करने का प्रयास किया।
.jpg)
इस पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति बन गई।
.jpg)
सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांतिपूर्वक वार्ता कर हालात को नियंत्रित किया और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुहर्रम जुलूस को नियमानुसार आगे बढ़वाया।
.jpg)
ग्रामीणों और रामलीला समिति के लोगों का कहना था कि राम चबूतरा धार्मिक आस्था का स्थल है, जहां वर्षों से धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं। उनका आरोप था कि वहां इफ्तार करने की कोशिश नई परंपरा शुरू करने का प्रयास है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
.jpg)
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
फिलहाल गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न न हो।
