लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में भव्य योग शिविर का आयोजन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई दिग्गज हुए शामिल
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ के ऐतिहासिक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।
14.jpg)
इस शिविर में राजनीति और प्रशासन जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लेकर योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने किया योग
इस योग शिविर में मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तर प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने उपस्थित जनसमूह के साथ विभिन्न योगासन किए और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया।
15.jpg)
प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों की रही गरिमामयी मौजूदगी
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के इस आयोजन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली।
14.jpg)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी इंजीनियर अवनीश समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा इस योगाभ्यास में शामिल हुए।
स्कूली बच्चों और लखनऊ वासियों में दिखा भारी उत्साह
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इस शिविर में लखनऊ के स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
14.jpg)
बच्चों और युवाओं ने ट्रेनर्स के निर्देशों का पालन करते हुए प्राणायाम और अन्य महत्वपूर्ण आसन सीखे।
14.jpg)
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता फैलाना और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
