10 रुपये की आइसक्रीम के लिए लगाया शॉर्टकट, बालकनी से नीचे गिरा युवक; CCTV वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः सड़क हादसों और दुर्घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ हंस भी पड़ते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का बताया जा रहा है, जहां 25 जून 2026 को हुई एक घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति अपने घर की बालकनी में खड़ा था। इसी दौरान उसकी नजर सड़क से गुजर रहे एक आइसक्रीम विक्रेता पर पड़ी। उसने वेंडर को रुकने का इशारा किया और ऊपर ही आइसक्रीम देने के लिए कहा। आइसक्रीम लेने की कोशिश में वह बालकनी से काफी आगे तक झुक गया, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरा।

आइसक्रीम वेंडर भी रह गया असमंजस में

घटना का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि नीचे खड़ा आइसक्रीम वेंडर पूरी घटना अपनी आंखों के सामने देखता रह गया। कुछ पल के लिए वह समझ ही नहीं पाया कि पहले गिरे हुए व्यक्ति की मदद करे या फिर अपनी 10 रुपये की आइसक्रीम के पैसे मांगे। महज 10 रुपये की आइसक्रीम लेने का यह शॉर्टकट युवक पर भारी पड़ गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई, अब आइसक्रीम दूं या चला जाऊं?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "खड़ा-खड़ा देख रहा है, मेरा तो 20 रुपये का नुकसान हो गया, कहीं पुलिस मुझे ही न पकड़ ले।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "अब भाई को सबक मिल गया होगा, अगली बार ऐसा नहीं करेगा।"

लोगों को हंसा रहा है वीडियो, लेकिन दुर्घटना को हल्के में न लें

वीडियो के कमेंट सेक्शन में बड़ी संख्या में लोग हंसने वाले इमोजी और मजेदार प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। हालांकि किसी भी दुर्घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता, लेकिन इस वीडियो में आइसक्रीम वेंडर की उलझन और युवक के गिरने का पूरा घटनाक्रम लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही वजह है कि यह CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः इनती भी क्या जल्दी? लाल साड़ी में डांस कर रही महिला के साथ हो गया कांड, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

संबंधित समाचार