क्या गौ माता को मिलेगा ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा? लहरपुर पहुंचे शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का लहरपुर में स्वागत, गौ संरक्षण और समाज की एकजुटता पर दिया जोर

सीतापुर/लहरपुर, अमृत विचार। गौ रक्षार्थ निकली 81 दिवसीय धर्म युद्ध यात्रा के तहत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के लहरपुर पहुंचने पर उनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सपा विधायक अनिल वर्मा और उनके समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी माता है। उन्होंने समाज से गौ संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पटवारी जन सेवा संस्थान, तंबौर की ओर से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग से संबंधित एक समर्थन पत्र भी शंकराचार्य को सौंपा गया।

शंकराचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी 81 दिवसीय धर्म युद्ध यात्रा का उद्देश्य देशभर में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना, गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग उठाना और देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की आवश्यकता को लेकर लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से समाज की एकता और गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में देवीशंकर बाजपेई, सुधाकर मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, राजेश मिश्रा, राजेश गिरी, धीरु यादव, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः Bhadohi News: पानी की बाल्टी ने मचाया कोहराम, दलित युवक से मारपीट के बाद दो पर FIR, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार