Bulandshahr Accident: टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर में दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-गाजियाबाद राजमार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर में यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतकों की हुई पहचान

सिकंदराबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शब्बीर (55) और बिन्नामी (60) के रूप में हुई है। दोनों ई-रिक्शा में सवार थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ेंः UP: बाराबंकी में PM-CM की विवादित होर्डिंग पर बवाल, पूर्व सांसद का बेटा हिरासत में; कांग्रेस नेताओं के पहुंचते ही छूटा

संबंधित समाचार