Lucknow News : खराब मौसम से हवाई सेवाएं प्रभावित, दिल्ली-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट अयोध्या डायवर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में बुधवार को खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। बुधवार को दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक उड़ान को मौसम प्रतिकूल होने के कारण अयोध्या एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पर भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने एहतियातन फ्लाइट को अयोध्या एयरपोर्ट भेजने का निर्णय लिया।

बताया गया कि विमान में 152 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया। विमान सुरक्षित रूप से अयोध्या एयरपोर्ट पर उतारा गया। खराब मौसम के चलते अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों से उड़ान से संबंधित ताजा जानकारी एयरलाइन से प्राप्त करने की अपील कर रहा है।

संबंधित समाचार