Ayodhya News: 10 जुलाई को अयोध्या आएंगे CM योगी, सोहावल में प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जुलाई को एक बार फिर अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विकासखंड सोहावल मुख्यालय में प्रस्तावित है, जहां वह सुबह करीब 8 बजे बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जुलाई को एक बार फिर अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विकासखंड सोहावल मुख्यालय में प्रस्तावित है, जहां वह सुबह करीब 8 बजे बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अंतिम कार्यक्रम प्रशासन की ओर से जारी किया जाना बाकी है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर संभावित भ्रमण मार्ग तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, विकास कार्यों और सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की प्रमुख बातें
  • सुबह करीब 8 बजे विकासखंड सोहावल पहुंचेंगे।
  • बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  • बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
  • रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन की भी संभावना।
  • कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसएसपी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
  • सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन।

 

संबंधित समाचार