Kaushambi Road Accident: हाईवे पर खड़े पिकअप को वाहन ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

एनएच-19 पर टायर बदलने के दौरान हुआ हादसा। पिकअप चालक समेत चार लोगों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी।

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास टायर बदल रहे लोगों को पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चारों लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

टायर बदलने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की मध्यरात्रि सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर त्रिलोकपुर गांव के समीप एक होटल के सामने टायर पंक्चर होने के कारण एक भारी पिकअप वाहन खड़ा था। वाहन का टायर बदला जा रहा था और कुछ लोग इसमें सहयोग कर रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चार लोगों की इलाज के दौरान मौत

हादसे में पिकअप चालक अनवर (40), पंक्चर बनाने वाले साबिर (30), उसके भाई अकबर (32) तथा एहसान (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान चारों की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ेंः पूर्व सांसद प्यारे लाल संखवार का निधन, कानपुर और बुंदेलखंड की राजनीति में शोक की लहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत