FIFA का बड़ा एक्शन: अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो सदस्य निलंबित, जानें क्या है वजह

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बेल्जियम के खिलाफ राउंड ऑफ-16 मुकाबले के बाद FIFA की अनुशासनात्मक कार्रवाई। यूएस सॉकर फेडरेशन ने कहा- निलंबन का फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड मामले से कोई संबंध नहीं।

मियामी गार्डन्स। फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बेल्जियम के खिलाफ खेले गए राउंड ऑफ-16 मुकाबले के बाद की गई, जिसमें हार के साथ अमेरिका का फीफा विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।

हालांकि, विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA ने निलंबन की वजह सार्वजनिक नहीं की है।

दो वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

निलंबित किए गए अधिकारियों में अमेरिकी टीम के टीम मैनेजर सैम जापटका और यूएस सॉकर फेडरेशन (USSF) के सुरक्षा उपाध्यक्ष फ्रैंक पैनेल शामिल हैं।

FIFA की ओर से केवल निलंबन की पुष्टि की गई, लेकिन अनुशासनात्मक कार्रवाई के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया।

USSF ने भी नहीं बताई वजह

अमेरिकी फुटबॉल महासंघ (USSF) ने भी मामले पर सीमित प्रतिक्रिया दी। संगठन ने इतना जरूर स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई फॉरवर्ड फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड निलंबन को हटाने की सफल अपील से जुड़ी नहीं है।

इसके अलावा महासंघ ने निलंबन के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की।

बेल्जियम से हारकर बाहर हुआ अमेरिका

अमेरिकी टीम राउंड ऑफ-16 में बेल्जियम से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसी मुकाबले के बाद फीफा ने दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई लागू की।

फिलहाल निलंबन के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर FIFA की ओर से कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ेंः IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर के सामने फिर नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया

संबंधित समाचार