Ayodhya News : राम मंदिर के सभी कर्मचारियों का होगा पुलिस सत्यापन, कंप्यूटर में दर्ज होगा स्थायी और अस्थाई पता

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या। अमृत विचार : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब राम मंदिर परिसर में कार्यरत सभी कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच करेगा। वर्तमान में मंदिर परिसर में करीब 1400 कर्मचारी अलग-अलग कार्यों में लगे हैं। चढ़ावा चोरी के विवाद के बाद अब ट्रस्ट कार्यरत हर कर्मचारी, जैसे सफाई कर्मी, गणनाकर्मी, सुरक्षा गार्ड, पुजारी सहायक या अन्य सेवा प्रदाता की पूरी जांच की जाएगा।

इसमें पुलिस सत्यापन के साथ-साथ कर्मचारी के पारिवारिक बैकग्राउंड और शैक्षिक योग्यता की भी विस्तृत जांच शामिल होगी। इसके बाद केवल वहीं कर्मी ही मंदिर परिसर में कार्य करने के योग्य माने जाएंगे जो सभी मानकों पर खरे उतरेंगे।

सूत्रों के अनुसार जांच प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कर्मचारी का स्थायी और अस्थायी पता रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा तथा कंप्यूटराइज्ड डेटाबेस में भी अपलोड होगा। पुलिस विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यदि कोई कर्मचारी संदिग्ध पाया जाता है या उसके पारिवारिक बैकग्राउंड में कोई विवादास्पद जानकारी सामने आती है, तो उसे कार्य से हटाया जा सकता है।

शैक्षिक योग्यता की जांच से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से समझने और निभाने में कितने सक्षम है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से दोहराई जाएगी ताकि मंदिर परिसर में केवल विश्वसनीय और योग्य कर्मी ही कार्यरत रहें। जल्द ही इसके लिए कार्यरत कर्मियों की सूची एसपी सुरक्षा को उपलब्ध करा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : 
Sultanpur News : सुल्तानपुर में बोले सीएम योगी- 'पहले हर जिले में होते थे माफिया, अब मेडिकल कॉलेज'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट