Badaun News : बदायूं में सेना में चयनित दो युवओं को डंपर ने रौंदा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

रनिंग करके बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों को डंपर ने मारी टक्कर, साथी गंभीर 

घटनाक्रम बिसौली क्षेत्र का है। गुलड़िया निवासी तरुण यादव और अर्पित यादव दोनों दोस्त हैं। सेना की तैयारी कर रहे थे। बताते हैं कि दोनों का चयन भी हो चुका था। दोनों रोजाना दौड़ लगाने जाते थे। कसरत करते थे। गुरुवार को भी तैयारी करके बाइक से घर लौट रहे थे।

अमृत विचार : बदायूं में रेता-बजरी के बेकाबू डंपर ने भारतीय सेना में चयनित एक जवान की जान ले ली, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों युवाओं का सेना में चयन हो चुका है। वह दौड़ लगाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बिसौली-आसपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर उनकी बाइक बाइक रौंद डाली। जिसमें तरुण यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्पित को बरेली रेफर किया गया है।  

घटनाक्रम बिसौली क्षेत्र का है। गुलड़िया निवासी तरुण यादव और अर्पित यादव दोनों दोस्त हैं। सेना की तैयारी कर रहे थे। बताते हैं कि दोनों का चयन भी हो चुका था। दोनों रोजाना दौड़ लगाने जाते थे। कसरत करते थे। गुरुवार को भी तैयारी करके बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बदरपुर लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। तरुण अपने पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में रखा शव देखकर परिजन बिलखते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसफपुर मार्ग पर बदरपुर ढोने वाले भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दुर्घटना ने सेना में चयनित एक जवान के साथ माता-पिता का सहारा छीन लिया। घरवाले बिलख रहे हैं। गांव वालों की भी आंखें नम हैं। हर कोई उनकी बातें कर रहे हैं कि दोनों में देश सेवा करने का जुनून था और बचपन से ही वे इसकी तैयारी में जुटे थे। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। 

 

इसे भी पढ़ें-बरेली में बड़ा हादसा, भिटौरा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए दो अटेंडेंट की मौत

 

संबंधित समाचार