बारिश में धंसी सड़क तो गड्ढे में बैठ गए सपा विधायक! कानपुर के जाजमऊ में मोहम्मद हसन रूमी का अनोखा प्रदर्शन
कानपुर के जाजमऊ स्थित सरैया चौराहे पर बारिश के कारण सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया। मरम्मत नहीं होने से नाराज सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कार्यकर्ताओं के साथ गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन किया और तत्काल स्थायी समाधान की मांग की।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में हो रही बारिश के कारण जाजमऊ के सरैया चौराहे पर सड़क धंसने से काफी फीट गहरा गड्ढा हो गया, लेकिन नगर निगम द्वारा उसकी मरम्मत कराने की कोई सुध नही ली गई, जिससे नाराज सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और गड्ढे पर बैठकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
गड्ढे में बैठकर जताया विरोध
सड़क की बदहाली के विरोध में सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि बारिश के कारण सड़क धंसने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी और दुर्घटना के खतरे से बचाया जा सके।
बोले- जनता की सुरक्षा से नहीं होगा समझौता
विधायक ने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से मौके की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की।
यह भी पढ़ें:-बारिश से कानपुर बेहाल! जाजमऊ में सड़क धंसी तो कई इलाकों में जलभराव, नगर निगम के दावों पर उठे सवाल
