Pilibhit News : पीलीभीत में रिश्ते का कत्ल! चंद रुपयों की खातिर बेटे ने मां को मार डाला
जमीन बिक्री को लेकर घर में हुआ विवाद तो मां का कातिल बन गया बेटा
रामप्रताप गंगवार के बेटे 20 वर्षीय विकास गंगवार ने अपनी मां सुनीता देवी (50) की हत्या कर दी। दरअसल, विकास ने 3 बीघा जमीन बेची थी। इसी को लेकर घर में विवाद हुआ। विकास ने जमीन की पूरी रकम अपने पास रख ली थी। मां चाहती थीं कि जमीन का पैसा उन्हें भी दिया जाए।
अमृत विचार : पीलीभीत में एक बेटे ने चंद रुयपों की खातिर अपनी मां की गला घोटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरा गांव सन्न है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
घटनाक्रम बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव का है। रामप्रताप गंगवार के बेटे 20 वर्षीय विकास गंगवार ने अपनी मां सुनीता देवी (50) की हत्या कर दी। दरअसल, विकास ने 3 बीघा जमीन बेची थी।
मां ने मांगे जमीन के रुपये तो...
इसी को लेकर घर में विवाद हुआ। विकास ने जमीन की पूरी रकम अपने पास रख ली थी। मां चाहती थीं कि जमीन का पैसा उन्हें भी दिया जाए। विकास को मां की मांग नागवार गुजरी। उसने बुधवार की रात अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्याकांड से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में पूछताछ की तो उसने मां की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि बेटे ने मां की हत्या की है। तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-नाथ नगरी बरेली में जटायु के साहस से सृजित होगा मातृशक्ति का अनूठा उद्यान
