Gonda News: गोंडा नरेश की प्रतिमा का अनावरण, ‘खेलो इंडिया संवाद’ के बीच विदेश राज्यमंत्री ने किया युवाओं को सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को 1857 की क्रांति के महानायक और गोंडा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर खेल मंत्रालय के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिमा का अनावरण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होकर उनका संबोधन सुना। 

कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। झारखंड निवासी एवं लखनऊ में प्रशिक्षण ले रहे रोहन कुमार महतो को कॉमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर विदेश राज्य मंत्री ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वोट के अधिकार से देश की दिशा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि देश को सही मायने में समाज और जनता की ताकत आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने वोट के अधिकार से देश की दिशा तय करने की शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने महान सपूतों और उनके बलिदान को भूल जाएंगे तो कहीं न कहीं अपना मार्गदर्शन और रास्ता भी खो देंगे। इसलिए देश के वीर सपूतों की वीरगाथाओं से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

मीडिया से बातचीत में विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल जगत में भारत का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम भी सामने आ रहा है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवा अलग-अलग खेलों में आगे आ रहे हैं और केंद्र सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, संसाधन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। 

उन्होंने कहा कि गांव और देहात की प्रतिभाओं को खोजकर जिला स्तर तक लाना सभी की जिम्मेदारी है। यदि खिलाड़ी आगे बढ़ना चाहते हैं तो प्रदेश से लेकर केंद्र स्तर तक उनके लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। गांवों में खेल मैदानों को सुरक्षित और व्यवस्थित करने के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। जहां संभव होगा, वहां छोटे स्टेडियम विकसित कर युवाओं को खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नेपाल को हरसंभव मदद देगा भारत

नेपाल में आए प्राकृतिक संकट पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि वहां बड़े पैमाने पर जन-धन की क्षति की सूचना है और कई लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है और भारत मित्र राष्ट्र होने के नाते नेपाल को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार भारत की ओर से हर संभव मदद जारी रहेगी। 

प्राकृतिक आपदाओं और बदलते पर्यावरण की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि बाढ़ और अन्य प्राकृतिक संकटों के कारण कई बार कठिन परिस्थितियां पैदा होती हैं। नेपाल में आई हालिया प्राकृतिक आपदा भी इसकी गंभीरता को दर्शाती है। वहीं हुर्मुज क्षेत्र में जहाजों पर हुए हमलों से जुड़े सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय घटना पर भारत अपना स्पष्ट रुख रखता है और शांति तथा तनाव कम करने के लिए आवश्यक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत किसी भी देश के दबाव में नहीं है और सरकार वही कदम उठाएगी, जो देश और देशवासियों के हित में होगा।

ये भी पढ़ें : 
‘अब जब मन होगा अयोध्या-काशी जाएंगे’, भावुक बुजुर्ग महिलाएं बोलीं- CM ने दिया बड़ा उपहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमरोहा में बेटी की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, तीन घंटे में उजड़ गया परिवार, परिजनों में कोहराम
यूपी के जवान बचाएंगे जान, नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए योगी सरकार ने भेजी SDRF और PAC
लखनऊ : अब गांव में मिलेगी प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई! 27.22 करोड़ से कटौली में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक जयदेवी कौशल ने रखी नींव
लखनऊ के गीता विहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार! अधूरा नाला बना मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी; CM योगी से मदद की गुहार
Raksha Bandhan : Lucknow की महापौर ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी, कहा- देश की रक्षा करने वालों के साथ पूरा लखनऊ