Bareilly News : बिहार की सोनम खातून ने बरेली में धर्म बदलकर संजीव के साथ लिए सात फेरे 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

गुजरात में काम करने के दौरान हुई मुलाकात, इंस्टाग्राम पर बातचीत का सिलसिला

सोनम बिहार के बेगूसराय जिले के पचवीर की निवासी हैं। वह अपने परिवार के साथ गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करती थीं। पास की फैक्ट्री में ही बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के बुझिया शुमाली गांव के संजीव भी काम करते थे। 

अमृत विचार : बिहार के बेगूसराय की सोनम खातून ने सनातन धर्म अपना लिया है। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में धर्म परिवर्तन के बाद संजीव कुमार के साथ सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। सोनम ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी के साथ धर्म परिवर्तन किया है। 

सोनम बिहार के बेगूसराय जिले के पचवीर की निवासी हैं। वह अपने परिवार के साथ गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करती थीं। पास की फैक्ट्री में ही बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के बुझिया शुमाली गांव के संजीव भी काम करते थे। 

यहीं दोनों की मुलाकात हुई। इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। आखिर में सोनम ने संजीव के साथ विवाह करने का फैसला किया। दोनों बरेली आ गए और अगस्त्य मुनि आश्रम में शादी कर ली। 

बेल्डर हैं पिता 

सोनम के मुताबिक उनके पिता बेल्डर हैं। पूरा परिवार गुजरात में रहकर काम करता था। सोनम ने कहा कि चार-पांच साल से उसकी हिंदू धर्म में आस्था है। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। 

हिंदू धर्म की ली दीक्षा

अगस्त्य मुनि आश्रम के महंत पंडित केके शंखधार ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ हिंदू धर्म की दीक्षा दिलाई। सोनम का नया नाम सोनम देवी रखा है। विवाह के साथ सोनम ने कहा कि वह संजीव के साथ खुश है। 

 

इसे भी पढ़ें-पीलीभीत में रिश्ते का कत्ल! चंद रुपयों की खातिर बेटे ने मां को मार डाला 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जवान बचाएंगे जान, नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए योगी सरकार ने भेजी SDRF और PAC
लखनऊ : अब गांव में मिलेगी प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई! 27.22 करोड़ से कटौली में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक जयदेवी कौशल ने रखी नींव
लखनऊ के गीता विहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार! अधूरा नाला बना मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी; CM योगी से मदद की गुहार
Raksha Bandhan : Lucknow की महापौर ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी, कहा- देश की रक्षा करने वालों के साथ पूरा लखनऊ
Bareilly News : बरेली के मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचीं हजारों महिलाएं-बोले, 'आपके सम्मान में झुका रहेगा सिर'