Sitapur News : PAN कार्ड के नाम पर बड़ा खेल! बायोमेट्रिक लेकर खुलवाए फर्जी खाते, ऐसे खुले राज...

Amrit Vichar Network
On

तीन आरोपी गिरफ्तार, साइबर टीम कर रही खंगाल रही नेटवर्क

सीतापुर के मिश्रिख में पैन कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से आधार और बायोमेट्रिक डेटा लेकर फर्जी सिम व बैंक खाते खुलवाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। करीब 65-70 ग्रामीणों के डेटा के दुरुपयोग की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, बायोमेट्रिक मशीन और दस्तावेज बरामद किए हैं।

सीतापुर, अमृत विचार। पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर ग्रामीणों के आधार कार्ड और बायोमेट्रिक डेटा का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते खुलवाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मिश्रिख थाना क्षेत्र के खुर्शीदाबाद गांव में सक्रिय इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षणी दुर्गेश कुमार सिंह के मुताबिक, हरदोई जनपद के शातिर गांव में पैन कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से आधार कार्ड लेकर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा रहे थे। जांच में सामने आया कि करीब 65 से 70 ग्रामीणों की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर सिम कार्ड जारी कराए गए और बैंक खाते खोले गए।

उन्होंने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्रामीण को नया सिम लेने के दौरान पता चला कि उसके आधार नंबर पर पहले से एक सिम (एयरटेल)  सक्रिय है। इसके बाद ग्रामीणों ने शक होने पर आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

एएसपी के मुताबिक, पुलिस ने हरदोई जनपद के करन कुमार, अभिषेक और हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया है। शातिरों के पास से चार मोबाइल फोन, बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन, रजिस्टर, पैन कार्ड रसीदें और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बरामद डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। मामले में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः ‘जो हिम्मत करती है, वही नेतृत्व करती है’, NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कोर्स

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जवान बचाएंगे जान, नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए योगी सरकार ने भेजी SDRF और PAC
लखनऊ : अब गांव में मिलेगी प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई! 27.22 करोड़ से कटौली में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक जयदेवी कौशल ने रखी नींव
लखनऊ के गीता विहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार! अधूरा नाला बना मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी; CM योगी से मदद की गुहार
Raksha Bandhan : Lucknow की महापौर ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी, कहा- देश की रक्षा करने वालों के साथ पूरा लखनऊ
Bareilly News : बरेली के मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचीं हजारों महिलाएं-बोले, 'आपके सम्मान में झुका रहेगा सिर'