लखनऊ : अब गांव में मिलेगी प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई! 27.22 करोड़ से कटौली में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक जयदेवी कौशल ने रखी नींव

Amrit Vichar Network
On

मलिहाबाद के कटौली गांव में 27.22 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। प्री-प्राइमरी से इंटर तक पढ़ाई वाले इस तीन मंजिला विद्यालय में 28 कमरे, लैब, प्लेग्राउंड और शिक्षक आवास की सुविधा होगी।

मलिहाबाद/ लखनऊ, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की भांति शिक्षा मिले, इसके लिये 27 करोड़ 22 लाख की लगात से ग्राम पंचायत कटौली में एक मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (इंटरमीडिएट) का निर्माण होने जा रहा है। जिसका गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल, मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर आशू ने हवन पूजन कर आधारशिला (नींव) रखी। 

गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के आगे अपने बच्चों के  भविष्य के लिये उच्च स्तर की शिक्षा दिला पाना बड़ा मुश्किल है। इसी को देखते हुये मलिहाबाद विकास खण्ड की ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान नवीन यादव ने अपने गांव में एक सरकारी स्कूल बनवाने के लिये विधायक सहित उच्चाधिकारियों से मांग करने लगे। उनकी मेहनत रंग लाई। उनके व विधायक जयदेवी कौशल के अथक प्रयासों से आज गुरुवार को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनाए जाने की आधारशिला (नींव) रख दी गई। 

विधायक जयदेवी कौशल ने कार्यक्रम संबोधित करते हुये कहा कि क्षेत्र के नौनिहाल बच्चों को अब गांव में ही प्राइवेट स्कूलों की ही भांति शिक्षा मिल सकेगी। बेटियों को अब इंटरमीडियट की शिक्षा ग्रहण करने के लिये दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। गरीबों निर्धन लोगों के बच्चे आर्थिक तंगी के चलते नहीं पढ़ाई कर पाते थे। लेकिन अब इंटरमीडियट विद्यालय का निर्माण हो जाने के बाद सभी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। 

विकास किशोर आशू ने कहा कि हमारी बहन बेटियां और भाई इस विद्यालय का निर्माण हो जाने के बाद लखनऊ के बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों की तरह ही यहां भी वैसी ही शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण में ग्राम प्रधान नवीन यादव सहित विधायक जयदेवी कौशल किशोर व गांव की जनता का अहम योगदान है। ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जिसे कोई बांट नहीं सकता है। शिक्षा से ही हम बड़े से बड़े कार्य कर सकते है। शिक्षा से ही हम अपना विकास करने के साथ परिवार, प्रदेश व देश का विकास कर सकते है। 
  
तीन मंजिला विद्यालय में होंगे 28 कमरे, लैब, प्लेग्राउंड के साथ शिक्षक आवास

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय में प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। जिसके लिये 28 कमरों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही बच्चों के खेलने के लिये प्ले ग्राउंड होगा। लैब बनाएं जाएंगे, साथ शिक्षकों को रहने के लिये आवासों का निर्माण कराया जाएगा। उक्त कार्य पर सरकार द्वारा 27 करोड़ 22 लाख रुपयों की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इस निर्माण कार्य को यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड इकाई लखनऊ संस्था द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष प्र अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, नवीन यादव, ओमप्रकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष काकोरी विपिनचंद गोपी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविराज लोधी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक व गांव की जनता मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:-Raksha Bandhan : Lucknow की महापौर ने सैनिकों की कलाई पर बांधी राखी, कहा- देश की रक्षा करने वालों के साथ पूरा लखनऊ

 

 

संबंधित समाचार