कानपुर में सजेगा UP T20 का मंच, काशी रुद्रास और नोएडा की होगी भिड़ंत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। इकाना स्टेडियम में बुधवार को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आखिरी दो मुकाबले खेले जाने के साथ ही लखनऊ चरण का शानदार समापन हो गया। राजधानी में लीग के कुल 22 मैच आयोजित किए गए, जिसमें पिछले साल की उपविजेता मेरठ मावेरिक्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। टीम ने अपने सभी सात मैचों में जीत हासिल की।

अब टूर्नामेंट का अगला रोमांच कानपुर में देखने को मिलेगा। 27 अगस्त को विश्राम रखा गया है, जिसके बाद 28 अगस्त से कानपुर में मैच शुरू होंगे। कानपुर में पहला मुकाबला काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच होगा। लीग के आगे के सभी मुकाबले, प्लेऑफ और 6 सितंबर को होने वाला ग्रैंड फाइनल भी कानपुर के मैदान पर ही खेला जाएगा।

ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे सुपरफैन रत्नेश

शारीरिक चुनौतियों को अपने इरादों के आगे पस्त कर लखनऊ के रत्नेश कुमार यूपी टी-20 लीग में एक सच्चे सुपरफैन के रूप में उभरे हैं। 10वीं पास और पेशे से एल्युमिनियम ग्लास का काम करने वाले रत्नेश अपनी ट्राइसाइकिल से हर मैच देखने इकाना स्टेडियम पहुंचते हैं। अपनी दिव्यांगता को मात देकर रत्नेश अब सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर बन चुके हैं, जो स्टेडियम के हर पल को अपने कैमरे में कैद करते हैं। 

Kanpur set to host UP T20

लीग में काशी रुद्रास का समर्थन कर रहे रत्नेश, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी कर्ण शर्मा के बड़े प्रशंसक हैं। साल 2023 में रोहित शर्मा से हुई मुलाकात को वे अपने जीवन का सबसे यादगार पल मानते हैं। रत्नेश का मानना है कि यूपीसीए और डॉ. संजय कपूर की ओर से शुरू की गई यह लीग प्रशांत वीर और अभिनंदन सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें :
UP T20 League: तीसरी जीत के साथ नंबर दो पर भुवनेश्वर की लखनऊ, सैफ के तूफान में उड़ा काशी रुद्रास

संबंधित समाचार