Shravasti News: ‘श्रीमान, कब होगा समस्या का समाधान?’ जमुनहा बाजार में लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी, मोबाइल तक नहीं हो रहे चार्ज

Amrit Vichar Network
On

श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। पंखे-कूलर ठीक से नहीं चल रहे और मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।

जमुनहा (श्रावस्ती), अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में बिजली की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कभी लाइन में फॉल्ट, कभी ओवरलोडिंग तो कभी अघोषित कटौती से परेशान उपभोक्ताओं की मुश्किल अब लो-वोल्टेज ने और बढ़ा दी है। भीषण उमस के बीच कम वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में लोग हाथ पंखे के सहारे गर्मी काटने को मजबूर हैं।

लो-वोल्टेज ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र जमुनहा की लापरवाही के चलते बाजार में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब है। लो-वोल्टेज इतना अधिक है कि मोबाइल फोन तक चार्ज करना मुश्किल हो गया है। बिजली होने के बावजूद लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ट्रांसफार्मर से मिलती है बाजार को आपूर्ति

जमुनहा बस स्टैंड पर लगे ट्रांसफार्मर से बाजार क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी ट्रांसफार्मर से जुड़ी आपूर्ति में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में बिजली की कम वोल्टेज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

‘श्रीमान, कब होगा समस्या का समाधान?’

बिजली समस्या से परेशान उपभोक्ता अब जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर समस्या के समाधान का समय पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली का बिल समय पर लिया जाता है, लेकिन बेहतर आपूर्ति के लिए जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द लो-वोल्टेज की समस्या दूर कर सामान्य विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-श्रावस्ती में बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट, सिसवारा घाट पर कटान रोकने के दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार