Bareilly News : बरेली में बड़ा हादसा, भिटौरा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए दो अटेंडेंट की मौत
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी और पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों अटेंडेंट ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
अमृत विचार : बरेली के भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से दो अटेंडेंट की मौत हो गई। हादसा करीब रात एक बजे के आसपास का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि मृतकों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान में जुटी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों अटेंडेंट ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि दोनों किस ट्रेन से उतरे थे।