Raksha Bandhan: आज से शुरु हुई महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, सिटी और इलेक्ट्रीक बसों में भी होगा मुफ्त सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुरक्षित और सुलभ यात्रा का उपहार दिया है। इस अवसर पर महिलाएं और बहने 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा कर सकेगी। यह सुविधा बृहस्पतिवार यानी आज सुबह से शुरू हो गई है। यात्रा के लिए उन्हें कोई भी किराया नहीं देना पड़ेगा। वही एक महिला के साथ साथी पुरुष भी यात्रा फ्री में कर सकेगा। 

सिटी बसों में भी फ्री यात्रा 

राजधानी लखनऊ में रक्षाबंधन के अवसर पर सिटी बसों और इलेक्ट्रिक बसों में भी इस फ्री बस सेवा का लाभ मिलेगा। लखनऊ 14 जिलों में शामिल है जहा पर SPVs यानि स्पेशल पर्पज व्हीकल वाली सिटी बस सर्विस में ये छूट दी जा रही है। बता दें कि लखनऊ के मुख्य मार्गों जैसे चारबाग, गोमती नगर, हजरतगंज मुंशी पुलिया, जानकीपुरम और आलमबाग रूटों पर चलने वाली सभी इलेक्ट्रिक और लो फ्लोर वाली बसों में महिलयन बिना किसी करिये के सफर कर सकती है। 

CM योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया था शुभारम्भ 

इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित इकौना व जमुनहा तहसील में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मातृशक्ति को सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सजीव प्रसारण दिखाया गया। 

आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गई फ्री बस सेवा 

कलेक्ट्रेट में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि रक्षाबंधन पर विशेष निःशुल्क बस सेवा गुरुवार सुबह छह बजे से प्रारंभ होकर शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे तक लगातार तीन दिनों के लिए प्रभावी रहेगी। इस अवधि में यात्रा करने वाली सभी महिला यात्रियों को परिवहन निगम शून्य किराये का टिकट देगा। 

सहयात्री को भी मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ 

इस बार सरकार महिला यात्री के साथ आने वाले एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दे रही है। इससे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों का सफर और अधिक आरामदायक व सुगम हो सकेगा। त्योहार में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों व विशेष फेरों की व्यवस्था की है। अधिक सवारी वाले मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। 

सुरक्षा और सुविधा का रखा जाए ध्यान 

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि बस अड्डों व यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, एआरटीओ मोहमद अजीम, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व महिलाएं मौजूद रही।

इन जगहों से करें टिकट की बुकिंग 

रक्षाबंधन पर लखनऊ के बस बस अड्डों से देश भर के 13 प्रमुख शहरों के लिए 297 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन बसों में यात्रा के लिए UPSRTC.com और UP Rahi App पर टिकट की एडवांस बुकिंग कराई जा सकती है। इन बसों के अलावा संभावित भीड़ को देखते हुए पहली सितंबर तक अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। त्योहार पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग में रोडवेज की बसें यात्रा सुगम बनाएंगी।

ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को इन जगहों से मिलेगी बस 

ऑनलाइन बुकिंग वाले यात्रियों को शहर के आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से बसें मिलेंगी। लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, चंडीगढ़ के अलावा वाराणसी, प्रयागराज सहित 13 रूटों पर एसी बसों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने सभी एआरएम से बसों की उपलब्धता और मरम्मत का ब्यौरा मांगा गया है, ताकि भीड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए जा सकें। 

रक्षाबंधन के दौरान यात्री ऑनलाइन सीटों की बुकिंग लंबी दूरी के अलावा यूपी के महानगरों के बीच एडवांस या तत्काल में करा सकते हैं। वेबसाइट पर बसों का ब्यौरा दर्ज हो गया है। खाली सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। कंट्रोल रूम 27 से 29 अगस्त तक सक्रिय, हर दो घंटे में होगी मॉनीटरिंग

तीन शिफ्टों में चलेगी बस 

सुगम और जाम-मुक्त आवागमन के लिए लखनऊ क्षेत्र में क्षेत्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम नंबर- 8726005808 है। यहां तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 27 अगस्त को नंद किशोर, अभिमन्यु पाठक और अजय द्विवेदी, 28 अगस्त को अरविंद शुक्ला, जहीन अहमद और 29 अगस्त को फिर यही टीम तैनात रहेगी। कर्मी हर दो घंटे में निःशुल्क यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की संख्या दर्ज करेंगे। साथ ही बस स्टेशनों पर भी तैनाती की गई है। आलमबाग में सरिता श्रीवास्तव, कैसरबाग में ममता साहू और नितिन सिंह, अवध में सुशीला और संजय सिंह, चारबाग में संजीत गुप्ता सहित रायबरेली और बाराबंकी डिपो पर भी अधिकारी तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें : 
Kanpur News: रक्षाबंधन पर GRP का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, 611 यात्रियों को लौटाए गुम मोबाइल

संबंधित समाचार