कानपुर में विमान हादसा: गंगा बैराज के पास क्रैश हुआ ट्रेनिंग प्लेन, पायलट और साथी की मौत
अमृत विचार। यूपी के कानपुर में आज बड़ा विमान हादसा हो गया है। गंगा किनारे खेत में ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि साथ सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना सुबह ट्रेनिंग के दौरान हुआ जब ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा में चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। इस हादसे में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थनीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल का जायजा लिया।
गंगा किनारे खेत में ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन क्रैश
गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार ट्रेनर और ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान ट्विन इंजन वाला था। बताया जा रहा है कि विमान उड़ान पर था, इसी दौरान अचानक उसमें तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद विमान अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते जमीन पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके।
कर्नाटक-गुजरात के रहने वाले थे दोनों पायलट
बता दें कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुजरात निवासी सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी के तौर पर हुई है। सचिन भाटिया ट्रेनर के रूप में विमान में मौजूद थे, जबकि अभिषेक पुजारी ट्रेनिंग ले रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया
हादसे पर सीएम योगी ने दुःख जताया है। उन्होंने हादसे में मृतक पायलेट की मौत पर शोक जताते हुए हादसे की जांच के आदेश भी दिए है।
हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी
विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे के बाद आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। राहत और बचाव से जुड़ी कार्रवाई के साथ घटनास्थल की जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उड़ान के दौरान विमान में धमाका किस वजह से हुआ और इसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ। पुलिस और संबंधित अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
