Pilibhit News : रक्षाबंधन पर देहरादून से पीलीभीत लौटे रामपाल की पीट-पीटकर हत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

गांव में भतीजे को पीट रहा था दबंग, बीच-बचाव करने के दौरान रामपाल पर कर दिया हमला 

लोहे के कड़े से उनके चेहरे पर वार किये। चोट लगते ही रामपाल  बेहोश हो गए। बेटा उन्हें उठाकर घर ले जाने लगा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी भाग निकला। परिजनों ने रामपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अमृत विचार : देहरादून से रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने घर-पीलीभीत लौटे रामपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कड़े से चेहरे पर प्रहार किए। सिर पर लोहे की रॉड मारी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। 

घटनाक्रम न्यूरिया क्षेत्र के बसंतपुर गांव का है। रामपाल देहरादून में मजदूरी करते थे। रक्षाबंधन पर तीन दिन पहले परिवार के साथ बसंतपुर आये थे। बुधवार शाम वह बेटे सुनील सिंह उर्फ शिवकुमार के साथ पीलीभीत गए थे। शाम करीब छह बजे दोनों गांव लौट रहे थे। 

गांव में उनके भतीजे के साथ अनिल उर्फ अमित का विवाद हो गया। आरोप है कि अनिल उनके भतीजे सूरज के साथ मारपीट कर रहा था। रामपाल ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इससे आरोपी अनिल भड़क गया। उसने भतीजे को छोड़ चाचा रामपाल पर हमला कर दिया। 

लोहे के कड़े से उनके चेहरे पर वार किये। चोट लगते ही रामपाल  बेहोश हो गए। बेटा उन्हें उठाकर घर ले जाने लगा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी भाग निकला। परिजनों ने रामपाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ दिगंबर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें-बदायूं में सेना में चयनित दो युवओं को डंपर ने रौंदा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर 

संबंधित समाचार